पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैल्थ लैबकी जांच में डायबिटीज की दवा अवमानक घोषित

हैल्थ- लैबकी जांच में डायबिटीज की दवा अवमानक घोषित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। प्रदेशमें औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से 44 खाली पद नहीं भरने के कारण राज्य में घटिया क्वालिटी की दवाएं बिक रही हैं। जयपुर की सेठी कॉलोनी स्थित राजकीय ड्रग टेस्टिंग लैब की जांच में डायबिटीज की कॉम्बिनेशन की दवा अवमानक मिली है। विभाग ने कानून के तहत सभी औषधि नियंत्रण अधिकारियों को दवा का स्टॉक जब्त कर निगरानी के निर्देश दिए हैं। ड्रग कंट्रोलर अशोक भंडारी के अनुसार, दवा निर्माता कंपनी जम्मू की एनफर ऑर्गेनिक प्रा.लि. की ग्लीमप्राइड एंड मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट (बैच नंबर बीपीए014015, निर्माण तिथि जून 2014 एवं एक्सपायरी डेेट मई -2016) के निर्माण बिक्री पर रोक लगाई गई है। जांच में मेटफोर्मिन हाइड्रोक्लोराइड मिला, जबकि ग्लीमप्राइड घटक नहीं मिलने के कारण दवा अवमानक घोषित हुई है।

खबरें और भी हैं...