एटीएम तोड़ नकदी निकालने का प्रयास, पुलिस को देखकर भागे बदमाश
जयपुर | आमेरमेहंदी के बास में मंगलवार तड़के एटीएम को तोड़कर नकदी निकालने का प्रयास कर रहे बदमाश पुलिस गश्त के वाहन को देखकर भाग गए। पुलिस ने बैंककर्मियों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आमेर थाने के कार्यवाहक प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि मेहंदी के बास में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पीएनबी बैंक का एटीएम है। सुबह 4 बजे के करीब कुछ युवक दोनों एटीएम में तोड़फोड़ कर नगदी निकालने का प्रयास कर रहे थे। आरोपियों ने सेंट्रल बैंक के एटीएम का कैमरा सेफ्टी बोर्ड को तोड़ दिया था। बैंककर्मियों के अनुसार दोनों एटीएम में करीब 4 लाख रुपए थे।