पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढोल बजाकर 7 बिल्डिंग कुर्क की

ढोल बजाकर 7 बिल्डिंग कुर्क की

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम की कुर्की की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। नगरीय विकास कर में वसूली की सख्ती करते हुए मंगलवार को विद्याधर नगर जोन में 7 संपत्तियों की कुर्की की गई है। इसमें 3 फार्म हाउस, 2 मैरिज गार्डन, 1 ट्रांसपोर्ट कंपनी का आॅफिस और 1 निजी संपत्ति हैं। इसमें से एक मैरिज गार्डन संचालक ने दोपहर में यूडी टैक्स का बकाया पैसा जमा करवा कर गार्डन की सील खुलवा ली। कार्रवाई से पहले निगम कमिश्नर आशुतोष एटी पेंढणेकर के निर्देश पर विद्याधर नगर जोन ने बकायादारों को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 128 129 के तहत बिल जारी किया गया था। बाद में धारा 130 का डिमांड नोटिस दिया गया। इसके बावजूद किसी ने बकाया पैसा जमा नहीं करवा। इसलिए कुर्की की कार्रवाई की गई।

जोन के राजस्व अधिकारी नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में पहली कार्रवाई शास्त्री नगर के आरसी सेन्टर मैरिज गार्डन पर की गई। इस पर 11 लाख 49 हजार 418 रुपए यूडी टैक्स के पेटे बकाया थे। दूसरी कार्रवाई अखिल भारतीय खण्डेलवाल वैश्य महासभा के आरपीए रोड स्थित मैरिज गार्डन पर की गई। इस पर 11 लाख 81 हजार 560 रु. यूडी टैक्स के बकाया थे। महासभा ने छूट का फायदा लेते हुए 9.82 लाख रुपए जमा करवा कर मैरिज गार्डन की सील खुलवा ली। तीसरी कार्रवाई भगवती वार दान दिल्ली राजस्थान ट्रांसपोर्ट कम्पनी लिमिटेड ई-53 रोड नंबर 4 वीकेआई जयपुर पर की गई। इस पर 13 लाख 96 हजार 955 रुपए बकाया थे। अगली कार्रवाई हरित सन्स क्लीरियंस सेल हरित बाग माचेड़ा पर 39 लाख 19 हजार 762 रुपए एवं रूपाली फार्म हाउस नींदड़ गांव माचेड़ा पर 57 लाख 31 हजार 631 रुपए का यूडी टैक्स बकाया होने पर की गई। इसी तरह रौनक साहब रूपाली फार्म हाउस नींदड़ गांव माचेड़ा पर 70 लाख 34 हजार 882 रुपए बकाया होने पर फार्म हाऊस को कुर्क किया गया। साथ ही छोटूराम मीणा मल्होत्रा नगर विद्याधर नगर पर 10 लाख 78 हजार 476 रुपए नगरीय विकास कर बकाया होने के कारण कुर्की की कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...