पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैंडे के सींग की तस्करी, कीमत 5 करोड़

गैंडे के सींग की तस्करी, कीमत 5 करोड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | जयपुररेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सोमवार दोपहर मुंबई-जयपुर ट्रेन में आए संदिग्ध यात्री के सामान की चैकिंग के दौरान तस्करी कर लाए गैंडे का सींग मिलने पर यात्री को गिरफ्तार कर लिया। पूर्णतया प्रतिबंधित सींग बरामद होने पर जीआरपी ने नई दिल्ली स्थित वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, काजीरंगा अभयारण्य असम और वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया देहरादून के अधिकारियों को सूचना दी। सींग की लंबाई सवा फीट है और करीब डेढ़ किलो वजन है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब पांच करोड़ रुपए से अधिक है। सींग मिलने की सूचना जयपुर पुलिस कमिश्नरेट काे भी दी गई है।

जीआरपी में एसपी ओमप्रकाश ने बताया बिहार में औरंगाबाद देव निवासी शंकर साव (36) को गैंडे के सींग के साथ गिरफ्तार किया है। कक्षा 10 तक पढ़ा शंकर फर्नीचर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी हिमालया एक्सपोर्ट में काम करता है। हिमालया कंपनी विदेशों में एंटीक पीस और फर्नीचर विदेशों में निर्यात करती है। कंपनी के कोलकाता, मुंबई और जयपुर में गोदाम ऑफिस हैं। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि कंपनी फर्नीचर एंटीक पीस एक्सपोर्ट की आड़ में वन्य जीव तस्करी का भी कारोबार करती है। उन्होंने बताया कि काजीरंगा अभयारण्य के अधिकारियों को सूचना दी गई तो बताया कि गत दिनों सींग वाले गैंडे का शिकार किया गया था। संभवतया यह सींग उसी गैंडे का हो सकता है।

आरोपी शंकर

खबरें और भी हैं...