पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की बाइक पर घूमते 4 वाहन चोर पकड़े

चोरी की बाइक पर घूमते 4 वाहन चोर पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | दिल्लीरोड स्थित अप्पू घर के निकट चोरी की मोटरसाइकिल पर घूम रहे चार वाहन चोरों को हरमाड़ा थाना पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कैलाश मीणा, मुकेश मीणा, मोतीलाल मीणा हरमाड़ा सीताराम मीणा आमेर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर उनसे 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी सात माह से वाहन चोरी की वारदात कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। आराेेपियों ने जमवारामगढ़, चौमूं हरमाड़ा इलाके में वाहन चोरी की वारदात कबूली है। मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को संदिग्धता के आधार पर पकड़कर थाने ले आई। चारों ने वाहन चोरी की वारदात कबूली और अपने साथी पूरण का नाम बताया। पुलिस पूरण की तलाश कर रही है।





चारों आरोपी दो चोरी की मोटरसाइकिल से घूम रहे थे।

खबरें और भी हैं...