पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो हिस्ट्रीशीटर सहित दस वाहन चोर गिरफ्तार

दो हिस्ट्रीशीटर सहित दस वाहन चोर गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर. जयपुर | भरतपुरअजमेर रेंज में चोरी की मोटरसाइकिलों को पांच हजार और कार को 40 हजार रुपए में बेचने वाले दो हिस्ट्रीशीटर सहित दस शातिर वाहन चोरों को सांगानेर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 चोरी के चौपहिया दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी विकास उर्फ धोलू हंसराज मीणा, दिलखुश मीणा, राम प्रसाद उर्फ राजवीर मीणा, वीर सिंह उर्फ वीरू माली, मुकुट विहारी यादव राधेश्याम मीणा सवाईमाधोपुर, भरत लाल मीणा जगदीश उर्फ जग्या चाकसू और जितेन्द्र उर्फ दयाराम मीणा टाेंक का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में 50 से ज्यादा वाहन चोरी की वारदात कबूली हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर प्रताप नगर, जवाहर सर्किल, शिप्रापथ, सांगानेर सदर, सांगानेर, बजाज नगर, ज्योति नगर, श्याम नगर, मालवीय नगर रामगंज इलाके में चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी की। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। गैंग का मुख्य सरगना विकास उर्फ धोलू है।



पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ संदिग्धों के चोरी के वाहनों के साथ बीटू बाइपास पर नकबजनी की वारदात करने की योजना बनाने की सूचना मिली थी। पुिलस तीन जनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां पर आरोपियों ने पूछताछ में वाहन चोरी की वारदात कबूली।



विकास मुकुट बिहारी सवाईमाधोपुर बोली थाने के हिस्ट्रीशीटर है। सभी आरोपियों के खिलाफ 5 से 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

वाहन चोरी के लिए स्कूली कॉलेज छात्रों को साथ लेकर आते थे

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि सभी आरोपी वारदात को अंजाम देने के लिए सवाईमाधोपुर से एक साथ जयपुर के लिए निकलते थे। आरोपी अपने साथ स्कूली कॉलेज छात्रों को साथ लेकर आते थे। वारदात के बाद चोरी के वाहन छात्रों को देकर सवाईमाधोपुर भेज देते थे। इसके बाद खुद कुछ दिनों जयपुर में ही रूक जाते थे और सवाईमाधोपुर जाने के बाद चोरी के वाहनों को बेच देते थे। आरोपी राधेश्याम ऑटो चालक है। राधेश्याम दिन में सभी आरोपियों को बैठाकर रैकी करवाता था। इस दौरान आरोपी वाहनों को चिन्हित कर लेते थे।

खबरें और भी हैं...