करोड़ों पाठकों के बीच नैजुम बने विजेता
जयपुर | मंजिलउन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है...। ऐसा ही जज्बा और जुनून मंगलवार को हसनपुरा के 14 वर्षीय नैजुम खान की आंखों में नजर आया, जब उन्हें दैनिक भास्कर की जीतो 10 करोड़ पाठक योजना में वैगनआर कार जीतने की सूचना मिली। रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 9वीं क्लास के स्टूडेंट नैजुम का मंगलवार को दैनिक भास्कर की टीम ने घर पहुंचकर सम्मान किया। घर पर पड़ोसी और काफी संख्या में रिश्तेदार मौजूद थे।
18 साल से भास्कर पढ़ने वाले नैजुम के पिता मोहम्मद आसिफ के घर खुशियों का ठिकाना नहीं था, जब दैनिक भास्कर की टीम उनके घर खुशियों की चाबी की बधाई देने पहुंची। उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर की नो निगेटिव थीम एक सकारात्मक सोच का संचार करती है। इस मौके पर यूनिट ऑपरेशन हैड अभिषेक दाधीच तथा उनकी टीम ने नैजुम और उनके परिवार को बुके देकर शुभकामनाएं दीं।
सेलिब्रेट करेंगे खुशियां
मोहम्मदआसिफ और उनकी प|ी शहनाज खान ने बताया कि कार जीतते ही रिश्तेदारों के फोन आने लगे। घर पर भी बधाई देने के लिए रिश्तेदारों का तांता लगा है। कार की खुशी जाहिर करने के लिए हम बड़ा फंक्शन करेंगे।
(अंबादेवी के घर जश्न, पढ़ें पेज-8)
दोस्तों ने दी जानकारी
नैजुमने बताया कि स्कूल में फ्रेंड्स ने भास्कर की कटिंग दिखाई तो पता चला। मैंने मम्मी से कहा- ये आपके लिए। ऐसे में मम्मी के मुंह से पहला शब्द निकला अनबिलिवेबल। हम तो घर पर जल्दी ही एक कार लेने की तैयारी कर रहे थे। भास्कर ने हमारी जरूरत पूरी कर दी।