पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब डिजायर डीजल भी ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक से लैस

अब डिजायर डीजल भी ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक से लैस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| ऑटोगियर शिफ्ट तकनीक (एजीएस) के माध्यम से ड्राइविंग को आसान बनाने की मुहिम में जुटी मारुति सुजुकी ने हाल ही अपने लोकप्रिय मॉडल डिजायर को भी ऑटो गियर शिफ्ट टैक्नोलाॅजी से लैस कर दिया है। इस सेगमेंट में कंपनी के लिए डिजायर ऐसी पहली कार बन गई है जो कि डीजल के साथ एजीएस तकनीक के साथ आई है।

इसे लॉन्च करते समय कंपनी के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) आरएस कलसी ने कहा था कि ग्राहकों को आसान और आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव प्रदान करने से ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक की लोकप्रियता बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में हमने डीजल में पहली बार डिजायर को अपने कस्टमर्स के सामने रखा। डिजायर कार को कंपनी ने 2008 में लॉन्च किया था और तब से ही यह कार लोकप्रियता के शिखर पर रही है। मारुति सुजुकी की ओर से ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक (एजीएस) वाली डिजायर पांचवीं कार है। एजीएस तकनीक को कंपनी ने देश में सबसे पहले सेलेरियाे के माध्यम से लॉन्च किया था। इसके बाद काम्पैैैैक्ट कार अल्टो के 10,वैगन आर और स्टिंगरे मॉडलों को भी एजीएस तकनीक से लैस किया गया। सेलेरियाे में इस्तेमाल के बाद ऑल्टो के ऑटोमैटिक वैरिएंट को भी जब एजीएस तकनीक से लैस किया गया तो इसे ग्राहकों ने काफी सराहा। डिजायर कार के एजीएस मॉडल को चला रहे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ऑटो गियर शिफ्ट दो पैडल वाली तकनीक है जिससे कार ड्राइव करना आसान सुविधाजनक हो गया है। इस तकनीक के बाद भी ईंधन बचत में यह ऑटोमेटिक कार अपने दूसरे मेनुअल मॉडलों के बराबर ही बैठती है।

खबरें और भी हैं...