- Hindi News
- National
- निर्माणकार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी अहमदाबाद जम्मू तवी एक्सप्रेस
निर्माणकार्य के कारण परिवर्तित मार्ग से चलेगी अहमदाबाद-जम्मू तवी एक्सप्रेस
जयपुर | उत्तररेलवे में पुल का निर्माणकार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्स. के मार्ग में परिवर्तन किया है। यह ट्रेन अब 13,17,20 एवं 24 फरवरी को अहमदाबाद से रवाना हो कर फिरोजपुर, लुधियाना, जालंधर केंट एवं पठानकोट से जाएगी। रेलवे के लोहिया खास-गिदरपिण्डी-मखू-मल्लनवाला खास-महालम स्टेशनों के मध्य 11,14,18,21 एवं 25 फरवरी को पुल निर्माण कार्य चलेगा। इसमें ट्रेन संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्स., 13, 17, 20 एवं 24 फरवरी को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह निर्धारित मार्ग फिरोजपुर केंट-जालंधर सिटी-पठानकोट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फिरोजपुर केंट-लुधियाना-जालंधर केंट-पठानकोट होकर संचालित की जायेगी।