10 एक्सईएन सहित 39 और इंजीनियरों के नोटिस तैयार
सड़कोंकी गुणवत्ता फेल होने के मामले में जेडीए के 10 एक्सईएन सहित 39 इंजीनियरों के नोटिस और तैयार हो गए हैं। नोटिस की भाषा को तकनीकी रूप से फाइनल करने का काम निदेशक इंजीनियर सैकंड कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एकाध दिन में संबंधित इंजीनियरों को नोटिस जारी कर दिया जाएगा, जिनके रहते हुए घटिया सड़कें बनी, जिनकी पुष्टि जेडीसी के स्तर पर कराई जांच में हुई थी। इससे पहले 2 फरवरी को 8 एक्सईएन सहित 33 इंजीनियरों को 38 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जेडीए के इतिहास में पहली बार घटिया सड़कों के मामले में इतने नोटिस जारी हुए हैं।
गंभीरताके आधार पर दो सूचियां, अब जवाब देने में लापरवाही
जेडीएकी ओर से 2 फरवरी को जिन एक्सईएन और दूसरे इंजीनियरों को नोटिस जारी कर 7 दिन में जवाब मांगे, वो उनसे देते हुए नहीं बन रहे हैं। फिलहाल एक तिहाई इंजीनियरों ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। वहीं अब दूसरी सूची के इंजीनियर्स को नोटिस दिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है इससे पहले जो नोटिस जारी हुए उनमें काम के दोष की सटीक जानकारी देकर जवाब मांगे हैं। जिसके आधार पर चार्जशीट आदि की कार्रवाई तय होगी।
10एक्सईएन : पीसीअंबेश (जोन-14), राजेश पाल (जोन-2), आरके शर्मा (जोन-10ए), अरुण कुमार (जोन-17), देवेंद्र केवलिया (जोन-2ए), गिरधारी अग्रवाल (जोन-12बी) के अलावा कुछ एक्सईएन वो हैं, जिन्हें 2 फरवरी को नोटिस जारी हो चुका। इनमें सुरेश दत्त (जोन-12), बीडी शर्मा (जोन-13), दीपक माथुर (जोन-7) आदि हैं।
12एईएन : पीएमबौद्ध, अशोक कुमार शर्मा, अशोक सिंघल, मुकेश कुमार टांक, अनंत मित्तल, अरूण शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुभाषचंद गुप्ता, महेन्द्र सिंह, मनोज दुबे, विनोद शर्मा, दिलीप जेसवानी।
16जेईएन : एसबीरशीद, बनवारी लाल, निशांत खंडेलवाल, हितेश जैन, सिराज मोहम्मद, ज्योति मीणा, यजुवेंद्र राजपुरोहित, अमित राणा, राजेश कुमार बथेरिया, रोहिताश्व जाटव, हिमांशु गुप्ता, केके अड्डानिया, आदित्य अमेटा, गौरव कुमार, अमित कुमार गर्ग, जितेंद्र सिंह।
{निदेशक इंजीनियर सैकंड दे रहे हैं अंतिम रूप
{33 इंजीनियरों को पहले जारी हो चुके
{सड़कों की गुणवत्ता पर पहली बार इतने नोटिस