पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना बॉडी बने बसों का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारियों को बहाल करने की तैयारी

बिना बॉडी बने बसों का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारियों को बहाल करने की तैयारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | बिनाबस बॉडी बने बसों का रजिस्ट्रेशन करने वाले अधिकारियों को परिवहन विभाग चार महीने बाद ही बहाल करने की तैयारी कर रहा है। इन्हें वापस से उन्हीं ऑफिसों और फील्ड में नियुक्ति देने वाला है। चार महीने पहले प्रदेश के चार डीटीओ ऑफिसों में चार डीटीओ और दो इंस्पेक्टरों ने बस ऑपरेटर्स से मिलकर करीब 70 बसों का बिना बॉडी बने रजिस्ट्रेशन कर दिया था।

मामले का खुलासा होने के बाद विभाग ने 20 अक्टूबर, 2015 को झूंझुनू डीटीओ जगदीश अमरावत, इंस्पेक्टर गोपाल कृष्ण शर्मा, 3 नवंबर,2015 को गंगानगर डीटीओ पवन चुघ, बांसवाड़ा डीटीओ नीरज नवीन चंद्र शाह को निलंबित कर दिया था। गंगानगर ऑफिस में कार्यरत इंस्पेक्टर हरलाल सिंह को एपीओ किया था। इन्हें 16 सीसी के नोटिस जारी किए थे।



अब दो दिन पहले मुख्यालय के अधिकारियों ने इन अधिकारियों को बहाल करने के लिए संस्थापन शाखा के कर्मचारियों को फाइल चलाने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...