पटवारी परीक्षा के लिए चलेंगी 9 स्पेशल ट्रेन
शनिवारको होने वाली पटवारी परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दिन रेलवे प्रशासन 9 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल है। यह ट्रेन जयपुर से 2.02.16 को सायं 06.05 बजे रवाना होकर रात्रि 10.15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09702, रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेवाड़ी से 13.02.16 को रात्रि 03.50 बजे रवाना होकर सुबह 07.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-अलवर-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 09703, जयपुर से 13.02.16 को दोपहर 04.10 बजे रवाना होकर सायं 07.50 बजे अलवर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09704, अलवर से 13.02.16 को रात्रि 08.15 बजे रवाना होकर रात्रि 11.05 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर-अजमेर-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन जयपुर से 13.02.16 को प्रातः 06.45 बजे रवाना होकर प्रातः 09.30 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में अजमेर से 13.02.16 को अपरान्ह 04.05 बजे रवाना होकर सांय 06.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। अजमेर-उदयपुर -अजमेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन अजमेर से 13.02.16 को रात्रि 03.40 बजे रवाना होकर प्रातः 09.15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उदयपुर से 13.02.16 को अपरान्ह 04.20 बजे रवाना होकर रात्रि 09.45 बजे अजमेर पहुंचेगी। जयपुर-सीकर-जयपुर परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 02093,जयपुर से .02.16 को अपरान्ह 04.45 बजे रवाना होकर रात्रि 08.00 बजे सीकर पहुंचेगी। वापसी में सीकर से 13.02.16 को रात्रि 08.55 बजे रवाना होकर देर रात्रि 12.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। जोधपुर-बाड़मेर-भगत की कोठी परीक्षा स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 13.02.16 को प्रातः 06.45 बजे रवाना होकर प्रातः 10.05 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। वापसी में बाड़मेर से 13.02.16 को अपरान्ह 04.00 बजे रवाना होकर सायं 07.25 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। बीकानेर-मेड़ता-बीकानेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 13.02.16 को प्रातः 08.00 बजे रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे मेड़ता पहुंचेगी। वापसी में मेड़ता से दोपहर 02.55 बजे रवाना होकर सायं 06.40 बजे बीकानेर पहुंचेगी। बीकानेर-चूरू-बीकानेर परीक्षा स्पेशल ट्रेन बीकानेर से 13.02.16 को सायं 05.00 बजे रवाना होकर रात्रि 08.00 बजे चूरू पहुंचेगी। वापसी में चूरू से रात्रि 08.30 बजे रवाना होकर रात्रि 11.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। 9.जोधपुर-नागौर-जोधपुर परीक्षा ट्रेन जोधपुर से 13.02.16 को अपरान्ह 04.10 बजे रवाना होकर सायं 06.55 बजे नागौर पहुंचेगी। वापसी में नागौर से दिनांक 13.02.16 को सायं 07.30 बजे रवाना होकर रात्रि 10.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।