भूखंड का आधे शुल्क में जारी कर दिया पट्टा
जयपुर| जेडीएअफसरों द्वारा योजनाओं से लेकर भूखंडों की नीलामी में घपलेबाजी हर तरफ सामने रही है। बनीपार्क जैसे पॉश इलाके में ग्रुप हाउसिंग योजना के करोड़ों रुपए के बड़े भूखंड का आधा ही शुल्क लेकर पट्टा जारी कर दिया गया। भूखंड संख्या 1/1 की करोड़ों रुपए की नीलामी की गई। जो मैसर्स नंदित इन्वेस्टमेंट प्रा. लि. को नीलाम किया गया था। इसकी लीज डीड जारी करते वक्त अफसरों ने उसके पुनर्भरण शुल्क में लाखों का खेल कर दिया।
जवाबनहीं : घपलापकड़ में आया तो जेडीए ने गलती स्वीकार की, लेकिन कार्रवाई की बजाय अफसर कह रहे कि फर्म बकाया नहीं चुका रही। दो बार नोटिस दे चुके हैं। विधानसभा की पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय कमेटी ने घोटाला पकड़ा और 6 साल में भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं करने का कारण पूछा तो जेडीसी एसीएस तक जवाब नहीं दे पाए। अब कमेटी ने 15 फरवरी तक नुकसान की भरपाई के साथ ब्योरा मांगा है।
भूखंड का आकार: 1757.20 वर्गमीटर
शुल्कलेना था: ~9000 प्रतिव.मी. की दर से
शुल्कलिया: ~4000 प्रतिव.मी. की आरक्षित दर से
शुल्कलिया जाना था ~34,59,488
अफसरों ने शुल्क वसूला ~18,56,043
^लाखों का घपला हुआ है। हम जिम्मेदारों को हर हाल में सामने लाना चाहते हैं। अफसर घोटाले करके चले जाते हैं। बाद में कोई जिम्मेदारी नहीं लेता। हमने चेता दिया है कि कार्रवाई नहीं करने पर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के प्रकरण विशेषाधिकार हनन के बनाएंगे। -विजय बंसल, अध्यक्ष, विधानसभा कमेटी