पीएफ जमा नहीं करवाने पर फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जयपुर | कर्मचारियोंके पीएफ का पैसा जमा नहीं करवाने वाली फर्म मैसर्स अनिल स्पेशल स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने करणी विहार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। कंपनी ने जुलाई 2013 से नवंबर 2015 तक एक करोड़ 10 लाख, 25 हजार रुपए का पीएफ कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं करवाया। यह अपराध की श्रेणी में आता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (प्रथम) जगाती के निर्देश पर प्रवर्तन अधिकारी अंबरीश पारीक एवं जीएल जांगिड ने मामले की जांच की और फर्म के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।