पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेलेंटाइन डे के बाद से स्मृति वन में टिकिट तीन गुना

वेलेंटाइन-डे के बाद से स्मृति वन में टिकिट तीन गुना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | स्मृतिवन में सैर-सपाटा अब कुछ महंगा हो जाएगा। जेडीए ने इसकी टिकिट दरों में तीन गुना इजाफा कर दिया है। अभी तक टिकिट दर 10 रु. थी, जिसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। नई दरें वेलेंटाइन-डे के बाद 15 फरवरी से लागू होंगी। इस बारे में तैयार प्रस्ताव पर जेडीसी शिखर अग्रवाल ने मुहर लगा दी। हालांकि अभी पुरानी दरों वाले करीब 50 हजार टिकिट हैं। उधर, स्मृति वन में तैयार बटरफ्लाई पार्क के लिए अलग से टिकिट एंट्री होगी। इसी तरह रामनिवास बाग के सावन-भादो पार्क में भी टिकिट लगाने की तैयारी है। मकसद है वास्तविक लोगों को पार्क की सुविधाओं के उपयोग की इजाजत देना है, ताकि मुफ्त एंट्री से भीड़ नहीं बढ़े और पार्कों की खूबसूरती नहीं बिगड़े।

खबरें और भी हैं...