सोना एक साल के उच्चस्तर पर शुद्ध सोना 28,000 के पार
पैन कार्ड के विरोध में आज आभूषण कारोबार बंद
जयपुर| दोलाख रुपए से अधिक नकदी के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में 10 फरवरी को प्रदेश के करीब 50,000 सर्राफा कारोबारी, ज्वैलर्स तथा कारीगर एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल के दौरान बुधवार को जयपुर में ज्वैलर्स सर्राफा व्यवसायी सुबह 11 बजे जौहरी बाजार में हल्दियों के रास्ते के पास इक्ट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
जयपुर| ग्लोबलमार्केट में लगातार तेजी का रुख रहने के चलते घरेलू बाजार में शुद्ध सोना 28,000 को पार कर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना आठ माह के उच्चस्तर पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को निवेशकों की जोरदार खरीद के असर से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 700 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 600 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हो गया। जबकि चांदी में 1100 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी रही। चांदी कलदार के भावों में बदलाव नहीं हुआ। सोने की कीमतों में यह इस साल एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। वर्ष 2016 के दौरान घरेलू बाजार में सोना 16 फीसदी से ज्यादा महंगा हो चुका है।
जयपुरसर्राफा बाजार भाव
चांदी(999) 37,300, चांदी रिफाइनरी 36,800 रुपए प्रति किलो। चांदी कलदार 70,000 रुपए प्रति सैकड़ा। सोना स्टैंडर्ड 28,550 रुपए, सोना जेवराती 27,100 रुपए तथा वापसी 26,500 रुपए प्रति 10 ग्राम।
कमोडिटी रुपए बदलाव %
सोना24438.00 -20 रु. -0.07
चांदी 37214.00 +87 रु. +0.23