एस. शाकिर अली ने राष्ट्रपति को भेंट किया पोर्ट्रेट
सिटी रिपोर्टर } राष्ट्रपतिप्रणव मुखर्जी की जयपुर यात्रा के समय चित्रकार पद्मश्री एस.शाकिर अली ने उन्हें उनका पोर्ट्रेट भेंट किया। शाकिर ने बताया कि यह पोर्ट्रेट उन्होंने मिनिएचर टेक्नीक से 2013 में बनाया था। शाकिर ने बताया कि उनकी बनाई 25 पेंटिंग्स की एक एग्जीबिशन 13 फरवरी से दिल्ली ललित कला अकादमी परिसर में आयोजित की जाएगी जिसका उद्घाटन शबाना आजमी और जावेद अख्तर करेंगे। इसमें रामू रामदेव, शमी बन्नू और नंद किशोर वर्मा सहित देश के 10 ग्रेंड मास्टर्स की पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएंगी।