पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एयू जयपुर मैराथन को लेकर बुधवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में हुई मैराथन सोशल मीट

एयू जयपुर मैराथन को लेकर बुधवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में हुई मैराथन सोशल मीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुरको स्मार्ट सिटी बनाने के साथ-साथ जयपुराइट्स खुद को भी स्मार्ट बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हेल्थ और फिटनेस के लिए सभी जयपुराइट्स 14 फरवरी को शहर में होने जा रही एयू जयपुर मैराथन पाॅवर्ड बाय दैनिक भास्कर में दौड़ेंगे। बुधवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में आयोजित मैराथन सोशल मीट में सभी प्रतिभागियों ने मैराथन पर अपने विचार रखे और इस दौड़ के माध्यम से शहर को देने वाले संदेशों के बारे में बताया। इस दौड़ में पहली बार ऐसे बच्चों का ग्रुप रहा है जो आंखों पर पट्टी बांधकर ड्रीम रन पूरा करेंगे। कार्यक्रम में डब्ल्यूटीपी के सीएमडी अनूप बरतरिया ने कहा कि इस मैराथन में जयपुराइट्स खुद को स्वस्थ रखने के साथ शहर को भी साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में योगदान दें। इस साल करीब 50 हजार लोगों के पार्टिसिपेट करने की उम्मीद है। मैराथन में कोई ग्रुप एकता का संदेश लेकर दौड़ेगा तो कोई ऑर्गन डोनेट के लिए लोगों को अवेयर करेगा। सेव गर्ल चाइल्ड, ब्लड डोनेशन, एजुकेशन और स्मार्ट सिटी के मैसेज के पोस्टर्स के साथ युवा दौड़ का हिस्सा बनेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी दौड़ में शामिल होंगी। मीट में मैराथन के आयोजक पं. सुरेश मिश्रा, एयू फाइनेंस के सीओओ मनोज टिबरेवाल, दैनिक भास्कर राजस्थान के ब्रैंड मार्केटिंग हैड मृणाल पुरोहित, डब्ल्यूटीपी के सीएमडी अनूप बरतरिया उपस्थित रहे। सभी ने मैराथन दौड़ पर अपने विचार रखे।

खबरें और भी हैं...