पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वारियर्स से हारे पिंक पैंथर्स

वारियर्स से हारे पिंक पैंथर्स

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगालवारियर्स ने प्रो कबड्‌डी लीग में बुधवार को जयपुर पिंक पैंथर्स को 34-20 से हरा दिया। बंगाल वारियर्स के लिए नितिन तोमर ने सर्वािधक 9 अंक जुटाए। पिंक पैंथर्स के लिए सोनू नरवाल ने 7 और राजेश नरवाल ने 5 अंक बनाए। यह बंगाल वािरयर्स की 6 मैचों में 5वीं जीत है और वह 26 अंकों के साथ तालिका अंक में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं पिंक पैंथर्स की 5 मैचों में यह तीसरी हार है और वह 11 अंकों के साथ 5वें स्थान पर है।

इससे पहले खेले गए मैच में पूर्व चैंपियन यू मुंबा ने बेंगलुरू बुल्स को रोमांचक मुकाबले में 29-28 से शिकस्त दी। मुंबा की अोर से रिशंक देवाडिगा ने सर्वाधिक 8 अंक बनाए जबकि शब्बीर बापू ने 4 अंक हासिल किए। वहीं, बेंगलुरू की ओर से प्रीतम छिल्लर और अमित राठी ने 4-4 अंक बनाए। यू मुंबा की 5 मैचों में यह तीसरी जीत है। जबकि बेंगलुरू बुल्स की 6 मैचों में चौथी हार है। मुंबा अंक तालिका में चौथे और बेंगलुरू छठवें स्थान पर है।

खबरें और भी हैं...