पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहरके संस्कृति प्

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डोना गांगुली की प्रस्तुति में दिखेगी सहिष्णुता

डोनागांगुली की प्रस्तुति 12 फरवरी को होगी। उनकी प्रस्तुति में देश में स्थापित सहिष्णुता की परंपरा नजर आएगी। डोना की प्रस्तुति में मुस्लिम कवि साल बेग को जगन्नाथ जी के मंदिर में प्रवेश से रोके जाने की उस घटना को दर्शाया जाएगा जिससे आहत होकर वे मंदिर के बाहर ऐसे स्थान पर बैठे जहां से जगन्नाथ जी के दर्शन हो सकें। यहां बैठकर उन्होंने भगवान विष्णु की महिमा को उजागर करती कविता लिखी।


शहरके संस्कृति प्रेमियों को शुक्रवार से तीन दिन तक नारी शक्ति के कई रूप देखने और सुनने को मिलेंगे। मौका होगा महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय श्रीम्यूजिक फेस्टिवल के दौरान होने वाली प्रस्तुतियों का। इस फेस्टिवल में जहां डॉ. सोनल मानसिंह, बेगम परवीन सुल्ताना, डोना गांगुली अपनी प्रस्तुतियों से नारी शक्ति और देश में स्थापित सहिष्णुता की मिसाल को जीवंत करेंगी, वहीं पं.विश्वमोहन भट्ट प्रमुख महिला संगतकारों के साथ प्रस्तुति देकर इस समारोह की अंतिम प्रस्तुति के रूप में नारी शक्ति को नमन करेंगे।

आज11 से 7 बजे तक मिलेंगे निमंत्रण पत्र

इसतीन दिवसीय समारोह के प्रति जयपुर के लोगों का भारी उत्साह नजर रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह के नि:शुल्क निमंत्रण पत्र हासिल किए। गुरुवार को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक निमंत्रण पत्र भास्कर कार्यालय और यूनिवर्सिटी के सामने स्थित श्रीसीमेंट के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...