पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिजिटल इंडिया में अजमेर का चयन

डिजिटल इंडिया में अजमेर का चयन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | केंद्रद्वारा डिजिटल इंडिया के लिए चुने गए देश के 7 शहरों में अजमेर भी है। वह इस योजना में जुड़ने वाला प्रदेश का पहला जिला है। इससे अजमेर को विभिन्न क्षेत्रों में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का सीधा लाभ मिलेगा।





जिले की सभी ग्राम पंचायतें, स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को बीएसएनएल ब्राडबेंड से जोड़ेगा।

अजमेर में रियायती दरों पर इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही शुल्क में शिथिलता मिलेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्य, कौशल विकास को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी से जोड़कर विकास को गति दी जाएगी। अजमेर को डिजिटल इंडिया अभियान में सम्मिलित करने और इंटरनेट सेवाओं के विकास के संबंध में केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक जितेन्द्र गर्ग फरवरी के तीसरे सप्ताह में अजमेर भी आएंगे।

खबरें और भी हैं...