प्रदेश में ~ 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित
दोलाख रुपए से ज्यादा की ज्वैलरी खरीदने पर पैन नंबर देने की बाध्यता के विरोध में देश भर के ज्वैलर्स बुधवार को हड़ताल पर रहे।
इस वजह से प्रदेश में भी आभूषण बुलियन कारोबार ठप रहा। हड़ताल की वजह से प्रदेश में करीब 500 करोड़ रुपए का आभूषण बुलियन कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। सरकार को भी पांच करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ा। उधर, राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जयपुर में ज्वैलर्स बुलियन कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। दोपहर में जौहरी बाजार में हल्दिया हाउस के बाहर धरना प्रदर्शन कर पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध जताया गया। प्रदेश के दूसरे शहरों में भी ज्वैलर्स ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बताया कि एक जनवरी से केंद्र सरकार ने 2 लाख रुपए अधिक की नगद बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्यता कर दिया है।
इस वजह से खासकर ग्रामीण इलाकों में पिछले डेढ़ महीने के दौरान आभूषण कारोबार में लगभग 50 फीसदी की तक गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ज्वैलर्स, बुलियन ट्रेडर्स और कारीगर पैन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 50,000 सर्राफा कारोबारी, ज्वैलर्स तथा कारीगर इस ट्रेड में है। इस कारोबार से पांच लोगों को रोजगार मिला हुआ है।
लेकिन सरकार ने ज्वैलर्स बुलियन ट्रेडर्स के साथ बिना बातचीत के किए ही पैन कार्ड को अनिवार्य बना दिया।
यदि सरकार ने इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाया तो, आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा आभूषण व्यवसायियों का राष्ट्रीय संगठन तय करेगा।
कमोडिटी रुपए बदलाव %
सोना28312.00-125 रु. -0.44
चांदी36845.00-403 रु. -1.09
सोने-चांदी का टैरिफ वैल्यू बढ़ाया
नईदिल्ली| केंद्र सरकार ने सोने का टैरिफ वैल्यू को बढ़ाकर 388 डॉलर प्रति दस ग्राम तथा चांदी की टैरिफ वैल्यू 487 डॉलर प्रति किलोग्राम कर दिया है। इस महीने के पहले पखवाड़े के लिए पहले सोने का टैरिफ वैल्यू 363 डॉलर प्रति दस ग्राम तय किया गया था। जबकि चांदी की टैरिफ वैल्यू 443 डॉलर प्रति किलोग्राम था। सरकार आयातकों से सोने-चांदी का आयात शुल्क टैरिफ वैल्यू के हिसाब से ही वसूलती है।
> ज्वैलर्सकी माने तो देश की कुल आबादी के 15 फीसदी लोगों के पास ही पैन कार्ड है। खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों के पास पैन कार्ड नहीं है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में आभूषण कारोबार में परेशानियां बढ़ी है।
यहहै मांग > प्रदेशके आभूषण कारोबारियों की मांग है कि कम से कम पांच लाख रुपए के नगदी के लेन-देन पर पैन कार्ड की अनिवार्यता होनी चाहिए। इससे आभूषण कारोबार में आसानी होगी।
मुंबई| देशभरमें तीन सौ से ज्यादा ज्वैलर्स सर्राफा एसोसिएशन ने पैन कार्ड की बाध्यता के विरोध में हड़ताल में हिस्सा लिया। इस बारे में ऑल इंडिया जैम्स एंड ज्वैलरी फैडरेशन (जीजेएफ) ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को ज्ञापन भी दिया है। इसके अलाव केंद्रीय वित्त सचिव से मुलाकात भी की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि दो लाख से अधिक की ज्वैलरी बुलियन की खरीद-बिक्री के लिए पैन कार्ड की बाध्यता से छोटे शहरों ग्रामीण इलाकों में ज्वैलर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि देश में अब तक केवल 22.5 करोड़ ही पैन कार्ड जारी किए गए हैं। उधर, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलरी एसोसिएशन हड़ताल में शामिल नहीं हुई।