अरावली की लगातार चौथी जीत
जयपुर | अरावलीएकेडमी ने अरावली क्रिकेट लीग में आईसीए को 9 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। आईसीए ने पहले खेलते हुए 115 रन बनाए। अरावली के लिए प्रवीण चौधरी ने चार और योगेश ने दो विकेट लिए। जवाब में अरावली क्लब ने आदिल कुरैशी के 62* रन की मदद से एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एक अन्य मुकाबले में यूथ वारियर्स ने एड्रीना एकेडमी को 26 रन से शिकस्त दी।