सिटी रिपोर्टर }
सिटी रिपोर्टर }
पश्चिमीदेशों से ज्यादा भारत में बुजुर्गों का सम्मान होता है। ब्रिटेन में भी वृद्धों के प्रति युवाओं का रवैया और सोच ठीक नहीं है। एक चैनल के डॉक्यूमेंट्री शो ‘दी रियल मेरीगोल्ड होटल’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन से राजस्थान आए 8 बुजुर्ग सेलिब्रिटी ने यह बात कही। रील लाइफ के रियल लाइफ को जानने के लिए जब ये बुजुर्ग तीन हफ्तों के लिए जयपुर के सफर पर निकले तो इन्होंने कुछ अलग ही महसूस किया। इन्होंने जो देखा, वह सब लिखकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इन सेलेब्स के अनुभव सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन सेलिब्रिटीज का यह शो 2012 की हिट फिल्म ‘दी बेस्ट एग्जॉटिक मेरीगोल्ड होटल’ की तर्ज पर तैयार किया गया है। यह फिल्म भी इसलिए हिट हुई थी कि उसमें हिंदुस्तान के रिटायरमेंट होम में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के रोमांचक पहलू को दिखाया गया था। फिल्म में ब्रिटिश पेंशनर्स जूडी डेंच, मैगी स्मिथ, बिल नाय जैसे कलाकार थे, जो रोमांचक अनुभव के लिए हिंदुस्तान के एक रिटायरमेंट होम में रहने आते हैं। इसी तर्ज पर तैयार इस प्रयोगनुमा डॉक्यूमेंट्री शो में ब्रिटेन की आठ बुजुर्ग शख्सियतों को तीन हफ्ते बिताने के लिए जयपुर की 150 साल पुरानी एक हवेली में रहने के लिए भेजा गया। इनमें जर्नलिस्ट जेन लीनिंग, चिल्ड्रन्स प्रेजेंटर पैटी बॉउलेयी, टीवी शेफ रोजरी श्रेगर, ‘हैरी पॉटर’ फिल्म में प्रो.स्प्राउट का किरदार निभा चुकी मिरियम मार्गोलायस, बॉबी जॉर्ज जैसे सेलेब्स शामिल थे। जानिए, उनकी नजरों में भारत पश्चिमी देशों से बेहतर क्यों है, और हिंदुस्तान उन्हें बेहद पसंद आया...
जॉर्ज का मानना है, ‘पश्चिमी देशों में लोगों के व्यवहार में रूखापन बढ़ रहा है। वहां बुजुर्गों की देखरेख के लिए एक तय सिस्टम है, जबकि जयपुर में हमने महसूस किया कि परिवार अपने बुजुर्गों को नेमत मानते हैं और उनकी देखभाल करते हैं। परिवार के बुजुर्ग अपने इन्वेस्टमेंट की बाकायदा प्लानिंग करते हैं। वहीं पश्चिमी देश डॉलर ड्रिवन हैं। वहां शायद उन लोगों को ही तवज्जो दी जाती है जो कुछ कमाते हैं।’
मिरियम ने कहा, ‘जयपुर में बुजुर्गों से परिवार निवेश या परंपराओं के मामले में उनकी राय जरूर लेते हैं। जबकि पश्चिम में ऐसा नहीं है। एक बार मैं एडिनबर्ग में ट्रेन में सफर कर रही थी और मेरे घुटनों में बहुत दर्द था। मैंने एक युवा से सीट देने का आग्रह किया तो वो बेअदबी से बहस करने लगा। मैंने पानी की बोतल उसपर उड़ेल दी और उसने पुलिस में मेरी रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि हिंदुस्तान में गर्मी, पॉल्यूशन और पॉपुलेशन ज्यादा हैं, लेकिन फिर भी जिंदगी की सेकंड इनिंग्स के लिए जयपुर बहुत प्यार और इज्जत देने वाला शहर है।’
वेयन स्लीप कहते हैं, ‘हमने जयपुर की झुग्गियों और महलों को करीब से जाना, लेकिन ब्रिटेन की तुलना में सबसे बड़ा विरोधाभास था कि यहां गरीब कम पैसों में संतुष्ट हैं और धार्मिक भी। वहीं कुछ ऐसे लोग भी मिले जो अपने और अपनों से कहीं आगे सोचते हैं।
} ब्रिटेनसे आए 8 बुजुर्ग सेलिब्रिटी रॉय वॉकर, मिरियम, रोजमेरी श्रेगर, वेयन स्लीप, बॉबी जॉर्ज, पैटी बाउलेयी, जेन लीमिंग और सिल्विस्टर मेक कॉय।
\\\"बड़ों\\\' के लिए है जयपुराइट्स का बड़ा दिल
‘दी रियल मेरीगोल्ड होटल’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन से आए 8 सेलेब ने बताया
सिटी एंकर