- Hindi News
- National
- नगरीय विकास मंत्री ने कहा सफाई सुधार दोगे तो कर्मचारियों की भर्ती हो जाएगी
नगरीय विकास मंत्री ने कहा सफाई सुधार दोगे तो कर्मचारियों की भर्ती हो जाएगी
जयपुर | नगरीयविकास मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने वाल्मिकी समाज से कहा कि वे भर्ती की तो बात करते हैं लेकिन सफाई सुधार की बात नहीं करते। अगर सफाई कर्मचारी शहर को साफ सुथरा बनाने में जुट जाएं तो सरकार अपने आप नए कर्मचारियों की भर्ती कर देगी। शेखावत निगम मुख्यालय में आयोजित सफाई कर्मचारी यूनियन के नए अध्यक्ष बने राजकुमार गठेरा के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि थे। शेखावत ने सभी कर्मचारियों से हामी भरवाई की वे शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिहाज से अब सफाई में सुधार करने को जुट जाएंगे।