आज अबूझ सावा, मंदिरों में उत्सव
माघमाह के शुक्ल पक्ष की वसंत पंचमी को शहरभर में कई कार्यक्रम होंगे। अबूझ सावा होने से कई समाजों में सामूहिक विवाह होंगे। शोभायात्राएं निकलेंगी। मंदिरों घरों में ठाकुरजी और मां सरस्वती का विशेष शृंगार और पूजन होगा। स्कूलों में भी मां सरस्वती का पूजा की जाएगी।
गायत्रीपरिवार : ब्रह्मपुरीस्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार और शनिवार को वसंत पंचमी महोत्सव श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के राजस्थान जोन प्रभारी अंबिका प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5 से शाम 7 बजे तक गायत्री शक्तिपीठ स्थित साधना केंद्र में विश्व कल्याणार्थ गायत्री महामंत्र के अखंड जप में बड़ी संख्या में साधक भाग लेंगे। शनिवार सुबह ध्यान, योग, प्राणायाम, साधना, महाआरती के बाद पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ होगा। इससे पूर्व वेदमाता-देवमाता-विश्व माता गायत्री, अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, भगवती देवी शर्मा तथा अन्य देवी-देवताओं का वेदमंत्रों से षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। यज्ञशाला में गायत्री और महामृत्युजंय महामंत्र के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएंगी।
खंडेलवालसमाज : खंडेलवालसमाज वसंत पंचमी खंडेलवाल दिवस के रूप में मनाएगा। इस अवसर पर एक भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह सीतारामजी के मंदिर, छोटी चौपड़ से सुबह 9:00 बजे शुरू होगी। इसमें गंगा माता, सरस्वती मां, संत सुंदरदास बलरामदास महाराज की भव्य झांकियां सजाई जाएंगी। शोभायात्रा चांदपोल बाजार होते हुए गंगा मंदिर स्टेशन रोड पर पहुंचेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालीचरण दास खंडेलवाल रामेश्वर प्रसाद लवाण वाले होंगे।
बिहारसमाज : बिहारसमाज संगठन की ओर से सुबह शास्त्री नगर स्थित राष्ट्रपति मैदान पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाएगी। समाज के महासचिव सुरेश पंडित ने बताया कि पूजा के बाद धार्मिक कार्यक्रम होगा। इसमें जाने-माने कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम में समाज के संगठन के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोग और समाजबंधु शामिल होंगे। दोपहर बाद प्रसाद वितरण होगा।
गोष्ठी आयोजित हुई
अखिलभारतीय नाटाणी परिवार (समिति) की ओर से गुरुवार को वसंत ऋतु का मानव जीवन में महत्व विषय पर छोटी चौपड़ स्थित सीताराम जी के मंदिर में विचार गोष्ठी हुई। इसमें अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
गोविंददेवजी मंदिर : आराध्यश्रीराधा-गोविंददेवजी मंदिर में तड़के 4.45 से 5.15 बजे तक गोविंददेवजी का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। मंगला झांकी 3.45 से 4 बजे तक होगी। धूप झांकी में अधिभाष (सालिग्राम जी का पूजन) किया जाएगा। शृंगार झांकी के बाद मां सरस्वती और ग्रंथों का पूजन किया जाएगा। राजभोग में ठाकुरजी को गुलाल अर्पित की जाएगा।
सरसनिकुंज : सरसनिकुंज परिसर में सुबह 10 बजे ठाकुरजी राधा सरस विहारी जू सरकार का अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम पीठाचार्य अलबेली माधुरी शरण महाराज की संरक्षण में होंगे। इसके साथ ही आचार्य पीठ का स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।
गलतापीठ: गलतापीठमें सरस्वती, हृयग्रीव तीर्थ का पूजन किया जाएगा। पीठाचार्य अवधेशाचार्य ने बताया कि गलतापीठ के रामानुजाचार्य वेदांत गुरुकुल में विद्यार्थी सरस्वती जी का पूजन करेंगे।
लक्ष्मीनारायणमंदिर : बड़ीचौपड़ स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में सुबह ठाकुरजी का पुरु शुक्त श्री शुक्त के मंत्रों के साथ अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी को पीले ही व्यंजनों का भोग लगेगा। सुबह 11 बजे महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।
मदनगोपालजी मंदिर : चौड़ारास्ता स्थित मंदिर मदन गोपाल में ठाकुरजी का अभिषेक किया जाएगा। ठाकुरजी को हल्की पोषाक धारण कराई जाएगी।
कुमावत क्षत्रिय समाज
डिग्गीमालपुरा रोड, सांगानेर स्थित ढाणी कुमावतान के लक्ष्मी निवास के सामने कुमावत क्षत्रिय समाज के 12वें सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम का आयोजन कुमावत क्षत्रिय सामूहिक विवाह समिति की ओर से अपने रजत जयंती वर्ष पर किया जा रहा है।
श्रीकृष्ण यादव समाज
यादवसमाज के 27 जोड़े सामूहिक रूप से परिणय सूत्र में बंधेंगे। यह आयोजन श्रीकृष्ण यादव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति की ओर से किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी हरीश यादव ने बताया कि इस मौके पर समिति के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कर्ण सिंह यादव सहित समाज के मंत्री, विधायक, सांसद, आईएएस, आईपीएस अन्य अतिथिगण मौजूद रहेंगे।
सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन
200फीट बाईपास वैशाली नगर के बाबा श्याम पैराडाइज करणी पैलेस में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ों का विवाह होगा। लोकेश अग्रवाल धर्मार्थ चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस सम्मेलन में सभी जाति वर्ग के परिवारों की कन्याएं शामिल होंगी। ट्रस्ट के संस्थापक योगेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि सभी जोड़ों को दानदाताओं के सहयोग से घरेलू उपयोग की सामग्री दी जाएगी।