सर्वश्रेष्ठ आदर्श स्कूल घोषित होने पर प्रिसिंपल डीईओ का होगा सम्मान
जयपुर। सर्वश्रेष्ठआदर्श स्कूल घोषित होने पर शिक्षा विभाग संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी को 15 अगस्त को सम्मानित करेगा। शिक्षा विभाग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि सत्र 2015-16 की समाप्ति के बाद राज्य के सभी जिलों में प्रथम चरण के 1340 आदर्श विद्यालय के काम का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद सर्वश्रेष्ठ आदर्श स्कूल का चयन होगा। चयनित सर्वश्रेष्ठ आदर्श स्कूल वाले जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक एवं सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के प्रधानाचार्य (संस्था प्रधान) को स्वतंत्रता दिवस के समारोह में प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्रिंसिपल के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित करने एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह योजना बनाई गई है।