मुख्यमंत्री से पेसिफिक देशों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
जयपुर | मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे से गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर 6 पेसिफिक देशों के मंत्रीगण एवं अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नवम्बर 2014 में फिजी की यात्रा के दौरान पहले फोरम फाॅर इंडियन-पेसिफिक आइलैंड को-आपरेशन (फिपिक) सम्मेलन तथा अगस्त 2015 में जयपुर में हुए दूसरे फिपिक सम्मेलन की कड़ी में भारत की यात्रा पर है। विदेश मंत्रालय के सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य भारत एवं फिपिक देशों के बीच आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा पारस्परिक संबंध मजबूत करना है।
प्रतिनिधिमण्डल में फिजी की निदेशक हैरिटेज एवं आर्ट विभाग, लुसियाना बेनिवालु फोटोफिली एवं फिजी संग्रहालय की निदेशक मेरितुई रतुनाबुआबुआ टोंगा के आंतरिक मामलात मंत्री, सोसेफो फियाओमोएटा वाकाटा एवं सहायक सचिव विदेश मामलात, एलसी फुकोफुका; नौरू के न्याय मंत्री डेविड एडिएंग एवं इजिजु होल्डिंग के चेयरमैन डेविड एन्जिमिया समोआ के नेशनल किडनी फाउण्डेशन के महाप्रबंधक हैजलमेन रोजर फ्रांसिस जेवियर एवं स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक डाॅ. टेक कोलिसी नासेरी, नियू के सामाजिक सेवा मंत्री श्री पोकोटोआ सिपेली; पापुआ न्यू गिनी के चेयरमैन इन टच मीडिया लिमिटेड, सर नागोरा बोगन एवं कार्यकारी निदेशक पीएनजी वूमेन इन बिजनेस, जेनेट काकी सेप तथा सोलोमन आइलैण्ड की अध्यक्ष वूमन बिजनेस एसोसिएशन, डेलसी टेकुलु एवं सहायक सचिव, एशिया अफ्रीका मिडिल ईस्ट, जोसेफ एटकिन शामिल थे।