11-11 रुपए में 17 को हमसफर बनेंगे 85 जोड़े
जयपुर| डॉ.जाकिर हुसैन सोश्यल एंड वेलफेयर सोसायटी और जमियतुल कुरैशी जयपुर शहर की ओर से 8वां सामूहिक विवाह सम्मेलन 17 फरवरी को शास्त्री नगर स्थित राष्ट्रपति मैदान में आयोजित होगा। इसमें मात्र 11-11 रुपए में 85 जोड़े निकाह की रस्म अदा कर मुबारक रिश्ते में बंध जाएंगे। सोसायटी के महासचिव और कार्यक्रम संयोजक एम. सादिक खान ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन को 10 काजी निकाह पढ़ाएंगे। कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हनों के 12 हजार परिजन रिश्तेदार शिरकत करेंगे, जिनका खाने का इंतजाम किया गया है।