पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईडी होने पर आईटीआई परीक्षा में नहीं बैठ पाया था

आईडी होने पर आईटीआई परीक्षा में नहीं बैठ पाया था

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा नहीं दे पाने पर छात्र ने लगाई आग

दौसा। आईटीआईस्टूडेंट ने गुरुवार दोपहर खुद के ऊपर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। गंभीर हालत में युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। करीब 90 फीसदी झुलसे युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत जयपुर रेफर कर दिया।

घटना कोलवा थानांतर्गत कोलाता गांव की है। आईटीआई स्टूडेंट मोहन लाल पुत्र सीताराम शर्मा ने घर में बंद कमरे में खुद पर केरोसीन उड़ेलकर आग लगा ली। परिजनों को पता चलता, तब तक वह गंभीर झुलस गया। परिजनों ने मोहन लाल को जिला चिकित्सालय में पहुंचाया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। मोहन लाल शर्मा सोमनाथ चौराहा स्थित आशीष आईटीआई का छात्र है। इस बारे में आमेर आईटीआई के परीक्षा कोर्डिनेटर राजकुमार शर्मा का कहना है कि प्रवेश पत्र पर आईडी से संबंधित निर्देश स्पष्ट तौर पर लिखे हैं। सभी परीक्षार्थियों को फोटो युक्त आईडी लाना जरूरी है। इसके बावजूद कोई स्टूडेंट भूल से आईडी नहीं लाता है तो संबंधित कालेज से वेरिफिकेशन कराकर उसे परीक्षा में बैठने दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...