सांगानेर में 3 बिल्डिंगों की कुर्की, विरोध में लोगों ने की नारेबाजी
नगरनिगम की टीम ने सुबह सांगानेर जोन इलाके में तीन स्थानों पर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान डिग्गी रोड पर एक पत्थर की फैक्ट्री को कुर्क करने के दौरान फैक्ट्री मालिक और स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। ये लोग राजस्व अधिकारी की गाड़ी के आगे गए और उन्हें रोके रखा। लोगों का आरोप था कि निगम प्रशासन टैक्स वसूली में तो सख्ती करता है जबकि विकास कार्य के नाम पर कुछ नहीं करवाया जाता। क्षेत्र में रोड लाइटें नहीं हैं और सड़कें टूटी हुई है।
निगमने यहां की कार्रवाई
पहलीकार्रवाई सांगानेर रोड पर फैब वर्ल्ड कॉम्प्लेक्स पर की गई। उस पर करीब 6.50 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया था। इसे जब सीज करने पहुंचे तो कॉम्प्लेक्स मालिक ने मौके पर ही टैक्स की राशि का चैक दे दिया, जिस कारण वहां कुर्की की कार्रवाई नहीं की।
दूसरी कार्रवाई डिग्गी रोड पर एक पत्थर कटिंग की फैक्ट्री को सील करके की। इस फैक्ट्री का करीब 5.30 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया है। इसी तरह तीसरी कार्रवाई प्रताप नगर में सेक्टर 61 में भूखंड संख्या 105 पर बनी एक बिल्डिंग को सीज करके की। इस बिल्डिंग का करीब 5 लाख रुपए का यूडी टैक्स बकाया है।
मोतीडूंगरी जोन इलाके में एक सम्पत्ति कुर्क
इधरमोती डूंगरी जोन में भी कार्रवाई करते हुए यूडी टैक्स जमा नहीं करवाने पर एक सम्पत्ति को कुर्क किया। धर्मसिंह सर्किल के पास स्थित एक भवन में 3 दुकानें एक हॉल को सील किया गया। इस पर करीब 5.50 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। इससे पहले सांगानेरी गेट के पास एक पुरानी सम्पत्ति को कुर्क करने गए, लेकिन सम्पत्ति मालिक ने मौके पर ही बकाया 5.76 लाख रुपए का चैक दे दिया।