पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीवरेज ड्रेनेज के 2200 करोड़ रुपए की डीपीआर को मंजूरी

सीवरेज-ड्रेनेज के 2200 करोड़ रुपए की डीपीआर को मंजूरी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें बरसों से लंबित सीवरेज और ड्रेनेज के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जागी है। इस संबंध में जेडीए की ओर से सोमवार को भेजे गए करीब 2200 करोड़ की डीपीआर को सरकार ने मंजूरी दी है। जिसके बाद जेडीए ने गुरुवार को नेशनल केपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (एनसीआरपीबी) को लोन के लिए भेजा है। इससे पहले ये काम जेएनएनयूआरएम के तहत होने थे। जेडीए अधिकारियों मुताबिक लोन की मंजरी मिलते ही काम आगे बढ़ाए जाएंगे। ये वो काम हैं, जो लंबे समय से लंबित पड़े हैं। खासकर सीवरेज के कार्यों को लेकर लंबे समय से लोग परेशान हैं और सुनियोजित शहर की प्लानिंग अटकी हुई है।

यहां होंगे काम: सीवरेज-फिलहाल शहर के 65 प्रतिशत एरिया में सीवरेज लाइन पड़ी हुई है। जेडीए मुताबिक 40 प्रतिशत को कवर करने के लिए करीब 1100 करोड़ का प्रस्ताव बनाया है। इसमें आगरा रोड, जगतपुरा के पीछे का एरिया, गोनेर के आसपास, पीआरएन के पीछे का एरिया, सीकर रोड के आसपास का एरिया, लोहा मंडी आदि का एरिया है।

ड्रेनेज:प्लानिंगमुताबिक तीन हिस्सों में प्लान बनाया है। निगम एरिया, जेडीए रीजन (जहां पर बसावट) और जेडीए का वह एरिया जहां पर बसावट नहीं। फिलहाल प्रथम फेज में जेडीए के बसावट वाले एरिया के लिए पौने 1100 करोड़ का प्लान है। इसमें झोटवाड़ा, वैशाली, श्याम नगर, निर्माण नगर, सांगानेर, जगतपुरा, आगरा रोड आदि का एरिया है।

खबरें और भी हैं...