- Hindi News
- National
- महला में फ्लैट्स बनाने की बिड में िकसी प्राइवेट पार्टनर ने नहीं किया आवेदन
महला में फ्लैट्स बनाने की बिड में िकसी प्राइवेट पार्टनर ने नहीं किया आवेदन
इंफ्रा रिपोर्टर. जयपुर | राजस्थानआवासन मंडल का पीपीपी मॉडल पर फ्लैट्स बनाने का प्रोजेक्ट फ्लॉप हो चुका है। पीपीपी मॉडल के पहले चरण में जयपुर स्थित महला में फ्लैट्स बनाने के लिए प्राइवेट बिल्डरों से बिड आमंत्रित की गई थी। ऑनलाइन बिड के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 फरवरी थी, लेकिन एक भी बिल्डर ने फ्लैट्स बनाने के लिए आवेदन नहीं किया है। मंडल की ओर से महला में दुबारा से बिड आमंत्रित करने का फैसला नहीं हो पाया है।
वहीं, प्रोजेक्ट्स से जुड़े हुए इंजीनियर्स का कहना है कि फिलहाल रीयल एस्टेट में मंदी के चलते प्राइवेट बिल्डरों की पीपीपी मॉडल में रुचि नहीं है। इसलिए बिड के लिए एक भी आवेदन नहीं पाया। मंडल की महला में वर्टिकल डिजाइन और हाई राइज बिल्डिंग में 2,592 फ्लैट्स बनाने की योजना थी। जी प्लस दस मंजिला की हाई राइज बिल्डिंग में फ्लैट्स बनने थे। इस प्रोजेक्ट के तहत प्राइवेट पार्टनर को मंडल की 75 परसेंट जमीन पर फ्लैट्स बनाने थे। बाकी 25 परसेंट जमीन मंडल द्वारा नीलाम की जानी थी।