मॉकड्रिल : बम की सूचना पर 12 मिनट मेंं पहुंची पुलिस
बगरूस्थित हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तेल डिपो में गुरुवार सुबह बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। दो घंटे बाद जब डिपो में बम नहींं मिला तो मालूम पड़ा की पुलिस की मॉकड्रिल थी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। थानाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया की डीसीपी वेस्ट के आदेशानुसार डिपो में मॉकड्रिल की गई। सुबह 11.30 बजे डिपो में बम होने की सूचना थी। सूचना पर पुलिस 12 मिनट के भीतर डिपो पहुंची। आस-पास के इलाके को खाली कराया गया। सूचना पर भांकरोटा सेज थाना पुलिस, स्थानीय प्रशासन, नगरपालिका टीम, बम निरोधक दस्ता, एटीएस टीम, डॉग स्क्वॉयड, जिला स्पेशल ब्रांच की टीम, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमें मौके पर पहुंची और डिपो में करीब दो घंटे तक सर्च किया। बम नही मिलने के बाद के कर्मचारियों को आपात स्थिति से निजात पाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।