पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिन ने और मजबूत किए कांग्रेस के हाथ

सचिन ने और मजबूत किए कांग्रेस के हाथ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर/जोधपुर। प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की टीम का यही चेहरा आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने वाला है। चुनाव तक पूरी कांग्रेस एक जुट होकर काम कर सके, इसलिए, पहले से जंबो टीम को और बढ़ा दिया गया। विस्तार में हाईकमान ने सोश्यल इंजीनियरिंग, बड़े एवं पुराने नेताओं के रिश्तेदारों, पूर्व नेताओं और अब तक जिन्हें कोई जिम्मा नहीं दे रखा था उन नेताओं तक को कार्यकारिणी में शामिल कर लिया गया है। ताकि, कहीं कोई नाराजगी की गुंजाइश ही नहीं रहे। पदाधिकारियों में पायलट की छाप साफ दिखाई दी। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव तक यही टीम रहने वाली है। हालांकि, काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। विश्लेषकों के अनुसार पूरी कार्यकारिणी में कहीं भी यह नहीं लगता कि किसी वरिष्ठ नेता को नजरअंदाज किया गया है।

खबरें और भी हैं...