कोटा- पत्नी की मौत के बाद पति ने बेटी समेत आत्महत्या कर ली
प|ी की बीमारी से बुधवार शाम को मौत होने के बाद पति ने बेटी सहित रात में पॉइजन खाकर सुसाइड कर लिया। प|ी के शव का अंतिम संस्कार करने जब क्षेत्रवासी गुरुवार सुबह उनके घर पहुंचे तो सुसाइड का पता चला। सांगानेर, जयपुर निवासी अमर शर्मा बालिता रोड पर किराए के मकान में परिवार सहित रहता था। अमर की प|ी किरण शर्मा की बुधवार देर शाम को बीमारी के चलते मौत हो गई थी।