महिला, स्वास्थ्य और पहचान पर दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आज से
सिटी रिपोर्टर } सेंटरफॉर स्टडी ऑफ डेवलपिंग सोसायटी दिल्ली की प्रोफेसर डॉ. मधु किश्वर महिला स्वास्थ्य और पहचान पर विचार रखेंगी। मौका होगा शुक्रवार से आईआईएस यूनिवर्सिटी की ओर से होने वाली नेशनल कॉन्फ्रेंस का। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक भूमिका पर मंथन किया जाएगा। महिलाओं से जुड़े मुद्दों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें आठ तकनीकी सेशन रखे गए हैं। इसमें इग्नू दिल्ली से प्रो. वीरा राघवन, मुंबई से सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रभा कृष्णन, एमिटी यूनिवर्सिटी जयपुर से प्रो.एस.एस. नाथावत और डॉ. उमा जोशी, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस मुंबई से डॉ. छायानिका शाह, एमडीएस यूनिवर्सिटी रोहतक से डॉ. प्रोमिला बत्रा, दिल्ली से प्रो.अरुणा हिस्सा लेंगी।