पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेडीए के नोटिस पर डीएसओ ने कहा प्रकरण याद नहीं, जवाब देंगे

जेडीए के नोटिस पर डीएसओ ने कहा- प्रकरण याद नहीं, जवाब देंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जेडीएमें रहते हुए आवासीय से व्यावसायिक भू-उपयोग परिवर्तन करने पर राशि की गणना आरक्षित दरों के स्थान पर कृषि भूमि नियमन दरों से करने पर तत्कालीन जोन उपायुक्त-1 और वर्तमान में जिला रसद अधिकारी (प्रथम) देवेंद्र कुमार शर्मा को जेडीए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके मुताबिक ग्राम हथरोई, तहसील जयपुर के खसरा नंबर 428 क्षेत्र 16.07 हेक्टेयर की शेष 1177.88 वर्गगज भूमि का आवासीय से व्यावसायिक भू उपयोग परिवर्तन किया था। इस पर स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संवीक्षा में आपत्ति लगाई थी। शर्मा का यह कार्यकाल 5 नवंबर 2007 से 9 मार्च 2008 का था, जिस दौरान यह भू उपयोग परिवर्तन हुआ। ऑडिट ने इस मामले में भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क की राशि की सही गणना सही रूप में नहीं हुई होने को लेकर आपत्ति लगाई थी।





मामले पर डीएसओ शर्मा ने कहा कि फिलहाल नोटिस नहीं मिला है। वहीं उन्हें प्रकरण के बारे में भी जानकारी नहीं है। जेडीए से संबंधित फाइल देखकर जवाब दूंगा।

खबरें और भी हैं...