पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैराथन में शहरवासियों के साथ दौड़ेंगे सुनील शेट्टी

मैराथन में शहरवासियों के साथ दौड़ेंगे सुनील शेट्टी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } 14फरवरी को होने वाली एयू जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर में जयपुराइट्स के साथ बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी और गुरमीत भी दौड़ेंगे। आसमां में उड़ते हजारों बैलून्स, राजस्थान पुलिस और इंडियन आर्मी बैंड की प्रस्तुतियां, डीजे बीट्स के साथ ही कार्यक्रम में 200 से अधिक बांसुरी वादक अपनी प्रस्तुतियों से रनर्स में जोश भरते नजर आएंगे। बाईस गोदाम स्थित एक होटल में गुरुवार को आयोजित प्रेस मीट में मैराथन के आयोजक पं.सुरेश मिश्रा और अनूप बरतरिया ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर मैराथन का रूट मैप भी लॉन्च किया गया।

उन्होंने बताया कि घूमर, चिरमी, कच्छी घोड़ी, चरी नृत्य के साथ ही राजस्थानी गीतों पर 1000 से ज्यादा कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। वहीं डांस एकेडमी फ्यूजन के स्टार किड्स डांसर मैराथन की ड्रीम रन जोन में सोशल इश्यूज जैसे भ्रूण हत्या, बालश्रम, स्वच्छ भारत आदि पर फ्लैश मॉब करेंगे। वहीं विभिन्न संस्थाओं के 1000 से ज्यादा स्पेशल बच्चे और विदेशी मेहमान भी दौड़ में हिस्सा लेंगे। इसमें अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को 10 लाख की ईनामी राशि मिलेगी।

आजसे शुरू होगा मैराथन उत्सव

14फरवरी को होने वाली एयू जयपुर मैराथन पावर्ड बाय दैनिक भास्कर का हेल्थ एंड लाइफस्टाइल फेस्टिवल शुक्रवार से जनपथ स्थित यूथ हॉस्टल में सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें पहले दिन नेशनल, इंटरनेशनल रनर्स जयपुर के रनर्स को फिटनेस और रनिंग के गुर सिखाएंगे। इंटरनेशनल रनिंग अवॉर्ड भी दिए जाएंगे। मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने बताया कि वर्ल्ड एथलीट गेम में शामिल हुई सपना पूनिया, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. सुनीता गोदारा, रनर अजय सेठी आदि को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार शाम 5 बजे पास्ता पार्टी आयोजित होगी, जिसमें एक्टर गुरमीत चौधरी के अलावा कई स्टार कास्ट मौजूद रहेगी।

} प्रेसकॉन्फ्रेंस के दौरान रूट मैप लॉन्च करते पं. सुरेश मिश्रा, अनूप बरतरिया और अन्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...