नृत्य और संगीत का तीन दिवसीय उत्सव आज से
सिटी रिपोर्टर } गायन,वादन और नृत्य का तीन दिवसीय श्री म्यूजिक फेस्टिवल शुक्रवार से महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। जयपुर में पहली बार होने जा रहा महिला शक्ति संगीत समारोह नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई को समर्पित होगा। यह अनूठा समारोह दैनिक भास्कर, राजस्थान फोरम और श्री सीमेंट के संयुक्त तत्वावधान में तीनों दिन शाम 6 बजे से होगा। राजस्थान फोरम दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित श्री म्यूजिक फेस्टिवल के प्रस्तुतकर्ता श्री सीमेंट हैं। इंग्लिश प्रिंट पार्टनर डीएनए है। राजस्थान फोरम की सदस्य धर्मेंद्र कंवर और नृत्य गुरु शशि सांखला ने बताया कि श्री म्यूजिक फेस्टिवल में परवीन सुल्ताना, सोनल मानसिंह, डोना गांगुली सहित देश की प्रमुख महिला कलाकार शिरकत करेंगी। समारोह की परिकल्पना राजस्थान फोरम के चेयरमैन और मोहनवीणा वादक पं.विश्वमोहन भट्ट की है।
आजभी मिलेंगे निमंत्रण-पत्र : समारोहके प्रति कला प्रेमियों के उत्साह को देखते हुए इसके नि:शुल्क निमंत्रण-पत्र शुक्रवार को भी बांटे जाएंगे, जो सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दैनिक भास्कर कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे।