पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेलयात्रा में 250 रु. में मिलेगी चादर कंबल, घर ले जा सकेंगे

रेलयात्रा में 250 रु. में मिलेगी चादर-कंबल, घर ले जा सकेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | ट्रेनोंमें वीआईपी कोचों में सफर करने वाले यात्रियों को अब गंदी चादर, तकिया और कंबल नहीं मिलेंगे। उन्हें रेलवे प्रशासन नई चादर और कंबल उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। तीनों चीजें यात्रियों को 250 रुपए में मिलेगी। यात्री इन्हें यात्रा के दौरान उपयोग करने के बाद घर भी ले जा सकते हैं। इसके बदले यात्रियों को चादर के 140 रु. और 110 रु. कंबल के देने होंगे। तकिया फ्री होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यह सेवा बुधवार को दिल्ली में बेड रोल सेवा के नाम से शुरू की है। शुरूआत सबसे पहले चेन्नई तिरूवनंतपुरम में भी की गई है। यहां के बाद यह सेवा बड़े स्टेशनों पर भी शुरू की जाएगी। तीनों चीजें टिकिट बुकिंग के समय ही बुक करवा सकते हैं और रेलवे स्टेशन पर बने काउंटर से खरीद सकते हैं।

खबरें और भी हैं...