पर्यटन - जयपुर-जू में अब एशियाटिक शेरों को देख पाएंगे हम
जयपुर| चिड़ियाघरमें करीब 21 दिन पहले गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया एशियाटिक शेराें के जोड़ा गुरुवार को दर्शकों के लिए बाड़े में खोला गया। इससे पहले दाेनों को निगरानी में रखा गया था और उनके बाड़े के आस-पास दर्शकों को जाने की मनाही थी। शेरों को जयपुर के जू के वातावरण में घुलने-मिलने के लिए निगरानी में रखा था। दोनों को सुबह-शाम खुले में छोड़ा जाता था और उनके व्यवहार पर निगरानी रखी जाती थी। पहले दिन नर शेर काफी उत्साहित और कभी गुस्से में भी दिखा। पूरे समय बाड़े में चक्कर लगाता रहा और दहाड़ से आकर्षित किया। चिड़ियाघर सूत्रों के अनुसार गुस्से में होने के कारण नर को जल्दी वापस पिंजरे में लेना पड़ा। चिकित्सक शुक्रवार को भी इसकी जांच करेंगे।