पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने बनवाया आनंदपाल के गुर्गे का दो बार फर्जी पासपोर्ट

पुलिस ने बनवाया आनंदपाल के गुर्गे का दो बार फर्जी पासपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुख्यातबदमाश आनंदपाल सिंह के साथी साेनू पावटा उर्फ सोहन सिंह ने जयपुर में पासपोर्ट मुरलीपुरा थाना पुलिस की मिलीभगत से बनाया था। दस साल पहले बने पासपोर्ट से वह कई बार विदेश जाकर गया। एक माह पहले फिर पुलिस से मिलीभगत कर पासपोर्ट का नवीनीकरण करा लिया। बदमाश सोनू सिंह ने मूल रूप से पावटा का रहने वाला है और डीडवाना थाने में उसका आपराधिक रिकाॅर्ड है। मगर आरोपी ने वेरिफिकेशन में पावटा की जगह जयपुर में कानड गांव का रहने वाला बता दिया। पुलिस ने भी मूल गांव में पुलिस वेरिफिकेशन कराने के बजाय पॉजिटिव रिपोर्ट पासपोर्ट कार्यालय को भेज दी और बदमाश का पासपोर्ट बन गया। जबकि जयपुर में कहीं कानड गांव है ही नहीं। फर्जी पासपोर्ट से साेनू आनंदपाल के व्यवसाय को संभालने के लिए कई बार दुबई जाकर आया।

शासन-प्रशासन का मुंह िचढ़ाती तस्वीर

पुलिस की लापरवाही या मिलीभगत, एसीपी कर रहे जांच

मूलपते का वेरिफिकेशन हुए बिना पासपोर्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट देने के मामले में झोटवाड़ा एसीपी जांच कर रहे हैं कि इसमें थाना पुलिस की मिलीभगत थी या लापरवाही। एसीपी रामकिशन मीना का कहना है कि सोनू जयपुर में रहता ही नहीं था और यहां के पते से पासपोर्ट बना लिया। इसमें पुलिस ने मूल पते का वेरिफिकेशन क्यों नहीं करवाया इसकी जांच की जा रही है।

एक बार भी वेरिफिकेशन करते तो सचाई सामने जाती

सोनूने वर्ष 2006 में पासपोर्ट आवेदन किया। उसमें पता मुरलीपुरा जयनगर के प्लाट नं. 29 का दिया। साथ ही मूल निवासी जयपुर के कानड गांव का बताया। वेरिफिकेशन में उसने खुद के खिलाफ कोई पुलिस केस नहीं होने की बात कही और वेरिफिकेशन करने आए पुलिसकर्मी से सांठगांठ कर पॉजिटिव रिपोर्ट भेज दी। जबकि उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे और मूल गांव डीडवाना थाना इलाके में स्थित पावटा गांव है। जिसका वेरिफिकेशन होता तो मामला खुल जाता। पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 14 अप्रैल 2016 है। गत माह उसने इसी पासपोर्ट के आधार पर फिर मिलीभगत कर 5 जनवरी 2016 को पासपोर्ट का नवीनीकरण करवा लिया।

जबकि नवीनीकरण में भी वेरिफिकेशन होता है और पुलिस ने आरोपी के मूल गांव से वेरिफिकेशन दुबारा भी नहीं किया।

खबरें और भी हैं...