स्वाइन फ्लू से दो और लोगों की मौत
जयपुर| स्वाइनफ्लू से मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को दो जनों की मौत हो गई और दो जनों में पॉजिटिव आया है। जयपुर के हीरापुरा निवासी आकाश जांगिड़ (44) की निजी अस्पताल में और नरेना (दूदू) निवासी सूरजमल (30) की एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। गौरतलब है कि फरवरी माह में ही 6 मौत फ्लू से हो चुकी हैं।