पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर, उदयपुर में पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगी घरेलू गैस

जयपुर, उदयपुर में पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगी घरेलू गैस

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राजस्थानके जयपुर और उदयपुर शहर में घरेलू गैस पाइप लाइन के जरिए पहुंचाने के लिए एक्सरसाइज शुरू हो गई है। इस पर आने वाला खर्च स्मार्ट सिटी के मद से केंद्र सरकार उठाएगी। इसका प्रस्ताव यूडीएच की ओर से बनाकर केंद्र को भेजा जाएगा। हालांकि नोडल विभाग पेट्रोलियम विभाग ही रहेगा। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम सचिव ने राजस्थान सहित कई राज्यों की मीटिंग की, जिसमें चयनित स्मार्ट सिटी में सिटी गैस नेटवर्क बनाने का काम तेजी से करने का फैसला किया गया। प्रमुख सचिव पेट्रोलियम दीपक उप्रेती ने बताया कि बैठक में तय किया गया कि सिटी डिस्ट्रीब्यूशन गैस नेटवर्क के लिए प्रस्ताव बनाने का कार्य तो पेट्रोलियम विभाग की ओर से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...