रेलवे के टिकट मेट्रो स्टेशन पर और मेट्रो के टिकट जंक्शन पर
जयपुर| रेलोंके सामान्य श्रेणी के टिकट जयपुर रेलवे मेट्रो स्टेशन पर और जयपुर जंक्शन पर मेट्रो के टोकन रविवार शाम या सोमवार से मिलना शुरू होंगे। इसके लिए दोनों स्टेशनों पर जगह निश्चित कर टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जा चुकी है और ट्रायल भी कर लिया गया है। जेएमआरसी के एंड एस डायरेक्टर सी.एस. जीनगर के अनुसार दोनों स्टेशनों पर ग्लोसाइन बोर्ड और स्टैंडी लगाई हैं। इसमें दोनों तरह की रेलों के टिकटों की जानकारी दी गई है। अब जयपुर के बाहर से आने वाले यात्री जंक्शन पर मेट्रो के टिकट लेकर शहर में आएंगे तो जयपुर से बाहर जाने वाले यात्री भी भारतीय रेल के सामान्य टिकट मेट्रो स्टेशन पर प्राप्त कर लेंगे। इसके लिए पिछले दिनों रेलवे और जेएमआरसी में एमओयू हुआ था।