पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएचएम निदेशक के खिलाफ शिकायत पर जांच के आदेश

एनएचएम निदेशक के खिलाफ शिकायत पर जांच के आदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| राज्यमहिला आयोग ने एनएचएम के निदेशक नवीन जैन के खिलाफ कार्यस्थल पर महिला प्रताड़ना की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं। मिशन में सलाहकार के पद पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने जैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला की शिकायत है कि जैन उसके खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। बार-बार नोटिस देकर परेशान करते हैं। पीड़िता का प्रसूति अवकाश का वेतन भी 7 माह से अटका रखा है। आयोग ने प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को कहा है कि महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत गठित आंतरिक शिकायत समिति से जांच कराई जाए और 15 दिन रिपोर्ट पेश करें। दूसरी ओर नवीन जैन का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कई जांचें चल रही हैं। इससे बचने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...