महिला सम्मान समारोह संगोष्ठी 14 को
जयपुर | अभिवंदनामहोत्सव के पंचम चरण के तहत 14 फरवरी को प्रताप नगर, सेक्टर 10 कुंभा मार्ग स्थित सामुदायिक केंद्र में महिला सम्मान समारोह संगोष्ठी होगी। समारोह संयोजक सुखानंद काला ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा, विशिष्ट अतिथि जौहरी बाजार दिगंबर जैन मंदिर महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. शीला जैन रितु कासलीवाल होंगी। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता डॉ. सुषमा सिंघवी, डॉ. कुसुम जैन, डॉ. पारसमणि खींचा एडवोकेट सुकृति कासलीवाल होंगी।