बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर हाइवे और जवाहर टनल बंद
दैिनक भास्कर, जयपुर,शुक्रवार, 12 फरवरी, 2016
हाइवे बंद करने के बाद जवाहर टनल के पास खड़े सुरक्षा वाहन।
कश्मीर घाटी में में गुरुवार को जमकर बर्फबारी हुई। इसके कारण जम्मू-श्रीनगर हाइवे, मुगल रोड बंद हो गए हैं। हाईवे बंद होने से एक बार फिर कश्मीर का सड़क से संपर्क कट गया है। जवाहर टनल में काफी बर्फ होने के कारण यातायात बहाली के लिए चलाए गए आॅपरेशन में मुश्किलें रही हैं। गुरुवार सुबह से ही राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश होती रही। कश्मीर घाटी के शोपिया, पुलवामा में जमकर बर्फबारी हुई जबकि शेष जिलों में भी हल्की बर्फबारी हुई है। इसके अलावा जम्मू संभाग के प|ीटाप, जवाहर टनल, नत्थाटाप वैष्णो देवी के पहाड़ों, किश्तवाड़ तथा डोडा में भी बर्फबारी हुई है। जवाहर टनल इलाके में भी बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही को बंद करवा दी गई। दूसरी तरफ पुंछ राजौरी को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगल रोड इलाके में भी काफी बर्फबारी होने के कारण हाइवे भी बंद करवा दिया गया है। अगले दो दिनों तक मौसम के खराब रहने के आसार हैं। पहाड़ी इलाकों में दो दिनों तक हल्की बर्फबारी होने का अनुमान है।