पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी ब्रीफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एड्रिना एकेडमी 66 रन से जीती

जयपुरएड्रिनाएकेडमी ने अरावली क्रिकेट लीग में आईसीए एकेडमी को 66 रन से पराजित किया। एड्रिना ने पहले खेलते हुए दिलकांत (94) की शानदार बल्लेबाजी से 228 रन बनाए। जवाब में आईसीए की टीम 159 रन पर सिमट गई। एड्रिना की ओर से उज्ज्वल ने 3 और अभिषेक हेमंत ने 2-2 विकेट लिए।

बास्केटबॉलटीम का स्वागत

जयपुरपुडुचेरीमें सम्पन्न 42वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल में कांस्य पदक जीत कर लौटी टीम को राजस्थान बास्केटबॉल संघ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव नारायण सिंह शेखावत सहित अर्जुन अवार्डी हनुमान सिंह ओलंपियन बलदेव सिंह उपस्थित थे।

अरावलीक्लब ने स्टार क्लब को हराया

जयपुरश्रद्धानंद(58) और पार्थ (53) के अर्धशतक से अरावली क्लब ने डिवीजन लीग में स्टार क्लब को 101 रन से पराजित किया। संक्षिप्त स्कोर - अरावली क्लब : 48.2 ओवर में 250 (श्रद्धानंद 58, भाष्कर 48, पार्थ 53, नरेन्द्र 48, कमलेश नागरकोटी 38 पर 4)। स्टार क्लब : 35 ओवर में 149 (आयुश 36, मोहित 35 पर 4, शान्तनु 37 पर 4)।

खबरें और भी हैं...